भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने iPhone और अन्य Apple डिवाइस यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उन यूजर्स के लिए है, जिनकी डिवाइसें पुराने सॉफ़्टवेयर वर्जन पर चल रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन पुराने वर्जन्स में गंभीर सिक्योरिटी खामियां पाई गई हैं, जो साइबर हमलों के लिए रास्ता बना सकती हैं।
इन सॉफ़्टवेयर वर्जन पर चल रही डिवाइसों के लिए अलर्ट
iOS: वर्जन 18.1.1 से पुराने वर्जन
iPadOS: वर्जन 17.7.2 से पुराने वर्जन
macOS: वर्जन 15.1.1 से पुराने वर्जन
Safari: वर्जन 18.1.1 से पुराने वर्जन
अगर आपके पास इनमें से कोई भी वर्जन है, तो यह आपके डिवाइस को साइबर खतरे का शिकार बना सकता है। पुराने सॉफ़्टवेयर में ऐसी सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं।
CERT-In की सलाह
CERT-In ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपनी डिवाइसें तुरंत लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर वर्जन पर अपडेट करें। यदि आपके डिवाइस के लिए अब कोई सॉफ़्टवेयर अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो आपको नई डिवाइस खरीदने का विचार करना चाहिए। इससे आपकी डिवाइस पर साइबर खतरे का जोखिम कम हो जाएगा।
पुराने सॉफ़्टवेयर के खतरे
पुराने सॉफ़्टवेयर वर्जन में अक्सर सुरक्षा खामियां होती हैं जिन्हें साइबर अपराधी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं। इनमें वायरस, मैलवेयर, और फिशिंग अटैक जैसी समस्याएं शामिल हो सकती हैं। ये खामियां आपकी डिवाइस के डेटा और व्यक्तिगत जानकारी को खतरे में डाल सकती हैं।
साथ ही, Apple अपने पुराने सॉफ़्टवेयर वर्जन्स के लिए समय-समय पर सुरक्षा अपडेट जारी करता है, जो यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ाते हैं। इसलिए, डिवाइस को अपडेट करना बेहद ज़रूरी है ताकि आप इन खामियों से बच सकें।
iPhone अपडेट कैसे करें?
अपने iPhone की Settings ऐप खोलें।
अब General ऑप्शन पर क्लिक करें।
यहां से Software Update ऑप्शन को चुनें।
अगर कोई अपडेट उपलब्ध है, तो उसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें।