कार के दीवानों के लिए खुशखबरी! महिंद्रा एसयूवी पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, जानें कितनी छूट मिल रही है

महिंद्रा एंड महिंद्रा इस महीने अपनी SUVs पर बेहतरीन डिस्काउंट दे रही है, जिससे ग्राहक अपनी पसंदीदा कार को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। इस ऑफर में महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो N, स्कॉर्पियो क्लासिक, और XUV700 जैसी शानदार एसयूवी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इन गाड़ियों पर कितनी छूट मिल रही है और किस मॉडल पर आपको क्या ऑफर मिलेगा।

  1. महिंद्रा थार (Mahindra Thar)

महिंद्रा थार की रेट्रो और ऑफ-रोडिंग के शौकिनों के लिए यह एक बेहतरीन गाड़ी है। इस पर रु. 1 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। RWD पेट्रोल (ऑटोमैटिक) वेरिएंट पर 1 लाख तक की छूट व डीजल (मैनुअल) वेरिएंट पर ₹50,000 तक की छूट आपको दी जा रही है। इसकी कीमत ₹13.58 लाख (Ex-Showroom) से शुरू होती है। टॉप वेरिएंट की कीमत ₹21 लाख तक जा सकती है।

  1. महिंद्रा XUV400 EV

महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, XUV400 EV, पर भी शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर ₹3 लाख तक की छूट दी जा रही है, जो कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दोनों रूप में उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹15.49 लाख (Ex-Showroom) से शुरू होती है।

  1. महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic)

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पर भी डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। इसके बेस वेरिएंट S पर ₹1 लाख तक की छूट व टॉप वेरिएंट S11 पर ₹50,000 तक की छूट, साथ ही ₹20,000 तक की फ्री एक्सेसरीज भी मिल रही हैं। इसकी कीमत ₹13.62 लाख (Ex-Showroom) से ₹17.42 लाख (Ex-Showroom) तक जाती है।

WhatsApp WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करे

Leave a Comment