2025 Triumph Tiger Sport 660 नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ फिर से हुई पेश, जानें डीटेल

New Triumph Tiger Sport 660: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने अपने Triumph Tiger Sport 660 के 2025 वेरिएंट को ग्लोबल बाजार में पेश किया है। इस बाइक में कई नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट्स किए गए हैं, जो इसे और भी आकर्षक और एडवांस बनाते हैं। नई Tiger Sport 660 को नए कलर ऑप्शन्स और बेहतर तकनीकी फीचर्स के साथ लांच किया गया है। आइए जानते हैं कि इस नए वेरिएंट में क्या बदलाव किए गए हैं।

New Triumph Tiger Sport 660 Engine and Performance

2025 Triumph Tiger Sport 660 में वही 660cc का इन-लाइन थ्री-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो पहले से लोकप्रिय Triumph Trident 660 में भी मौजूद है। यह इंजन 80 bhp की पावर और 64 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है।

New Triumph Tiger Sport 660 New Technical Features

WhatsApp WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करे

इसमें बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर का फीचर है, जो स्मूथ गियर शिफ्टिंग की सुविधा देता है। जैसे कि Trident 660 में था, अब क्रूज कंट्रोल भी टाइगर स्पोर्ट 660 में जोड़ा गया है। कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल: बाइक की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

New Triumph Tiger Sport 660 Colors

सफायर ब्लैक
रूलेट ग्रीन
क्रिस्टल व्हाइट
कार्निवल रेड

New Triumph Tiger Sport 660 Riding Modes and Setup

WhatsApp WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करे

बाइक में तीन राइडिंग मोड्स हैं – स्पोर्ट, रेन और रोड। इन मोड्स से राइडर अपनी पसंद के हिसाब से बाइक की परफॉर्मेंस कस्टमाइज कर सकता है। बाइक में माय ट्रायम्फ कनेक्टिविटी मॉड्यूल है, जिससे कॉल/SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है।

New Triumph Tiger Sport 660 Suspension and Wheels

बाइक के आगे की तरफ 41mm शोवा अपसाइड-डाउन फोर्क और पीछे 150mm ट्रैवल वाला शोवा मोनो-शॉक दिया गया है। 17-इंच के कास्ट एल्युमीनियम व्हील्स और मिशेलिन रोड 5 टायर का उपयोग किया गया है, जो सड़क पर बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी प्रदान करते हैं। इस बाइक में निसिन ट्विन-पिस्टन स्लाइडिंग कैलिपर्स और 310mm डिस्क दिए गए हैं। पीछे की तरफ सिंगल 255mm डिस्क और निसिन कैलिपर है।

New Triumph Tiger Sport 660 Price and Possibility of Launch in India

नई Triumph Tiger Sport 660 की एक्स-शोरूम कीमत 9.58 लाख रुपये है। हालांकि, जब यह बाइक भारत में लॉन्च होगी, तो इसकी कीमत में 50,000 से 60,000 रुपये तक का इज़ाफा हो सकता है।

Leave a Comment